हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्र सेविका समिति की भव्य वाहन रैली, मातृशक्ति का उमड़ा उत्साह..
दमोह। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति दमोह नगर द्वारा मंगलवार को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। स्थानीय जटा शंकर धाम से शाम 4 बजे शुरू हुई इस विशाल रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों, युवतियों, तरुणियों एवं छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली के दौरान सेविकाओं ने धर्म ध्वजा हाथ में लेकर वन्दे मातरम और भारत माता की जय के जयघोष के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर जनजागरण का संदेश दिया। पीले रंग की वेशभूषा और लाल साफा धारण किए मातृशक्ति भगवा गीतों पर झूमती नजर आई, जिससे पूरे शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बन गया।
हिन्दू नववर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित इस वाहन रैली का नगर के विभिन्न चौराहों और स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं जयघोष के साथ स्वागत किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जटा शंकर धाम पहुंची, जहां भारत माता की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की नगर व शाखा की सेविकाओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं तथा समाज में सक्रिय मातृशक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..