सम्राट विक्रमादित्य के जीवन-चरित्र पर नाट्य प्रस्तुति, विक्रमोत्सव में भव्य आयोजन..
दमोह।
हिंदू नववर्ष विक्रम संवत एवं गुड़ी पड़वा के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में विक्रमोत्सव-2026 के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन-चरित्र को नाट्य माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की गई।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा इस परंपरा की शुरुआत कर सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनके आदर्शों को अपनाना हम सभी के लिए आवश्यक है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि ऐसे नाट्य कार्यक्रम समाज को न्याय, सत्य और आदर्श शासन की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुस्तक विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर अनिल राठौर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण शुरू, सामुदायिक भवनों का लोकार्पण व भूमिपूजन..
दमोह।
जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से प्रदेश में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। इसी क्रम में ग्राम रजवांस में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा ग्राम घोघरी में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि अभियान के तहत पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुओं के संरक्षण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार महिला, युवा, गरीब और किसानों सहित सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केज प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, महिलाएं एवं मीडियाजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पथरिया में 195 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड, दो फ्लाईओवर भी शामिल..
दमोह।
तहसील स्तर पर प्रदेश के पहले रिंग रोड निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। पथरिया नगर में 195 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना में दो फ्लाईओवर भी शामिल होंगे।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि रिंग रोड के निर्माण से शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से विकास की गति तेज होती है और नए क्षेत्रों में बसाहट को बढ़ावा मिलता है। यह रिंग रोड दमोह रोड से शुरू होकर नगर के बाहरी हिस्सों से गुजरते हुए चारों ओर से शहर को जोड़ेगा।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..