नोहटा में रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनजागरण रैलियां निकलीं..

Spread the love

नोहटा में रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनजागरण रैलियां निकलीं

नशा-मुक्त और विकसित समाज निर्माण का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने किया प्रेरक संबोधन

दमोह |
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उप तहसील नोहटा परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जनजागरण रैलियां निकाली गईं और परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजजन और महिलाएं शामिल हुईं।


प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का अदम्य साहस और मातृभूमि के लिए समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने समाज की उन्नति के लिए कुरीतियों, नशे और अनावश्यक परंपराओं के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए नशा-मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा कि विकसित और शिक्षित समाज निर्माण हमारा लक्ष्य है। उन्होंने निशुल्क कोचिंग संचालित कर रहे कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज को खेती के साथ-साथ अन्य व्यवसायों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नशा-मुक्त समाज निर्माण को मुख्य उद्देश्य बताया।

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि आज की उपलब्धियों के पीछे अनेक लोगों की शहादत छिपी हुई है। समाज के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में देश के प्रति सम्मान और जन-जन जागरण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज को कुरीतियों से दूर रहकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने महिलाओं को साहस और नेतृत्व की जो प्रेरणा दी, वह आज हर क्षेत्र में दिखाई देती है। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर ने उनके बलिदान को वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए महिलाओं से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कृष्णा भाव फाउंडेशन द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान से तेंदूखेड़ा और जबेरा क्षेत्र के 8 छात्र-छात्राओं के नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिसर में रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, सतेन्द्र सिंह लोधी, भाव सिंह लोधी (मासाब), रूपेश सेन, पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।

ग्राम सगरा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान में राज्यमंत्री श्री लोधी हुए शामिल..

            दमोह। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया बनवार के ग्राम सगरा में “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” के तहत एक व्यापक एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन एवं सतत उपयोग सुनिश्चित करना रहा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की उपलब्धता बनी रहे।

            कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के महत्व को समझा और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने तिलगुवां में दो “होम स्टे” का किया शुभारंभ..

दमोह।

             प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जबेरा ब्लॉक अंतर्गत सिग्रामपुर तिलगुवां में दो “होम स्टे” का शुभारंभ किया। इसमें ग्राम सिग्रामपुर के श्री कन्हा होमस्टे का उद्घाटन हुआ। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा निश्चित ही पर्यटन विभाग के द्वारा इस योजना के माध्यम से पर्यटकों के लिए सुविधा प्राप्त होगी जिसमें विधानसभा में स्थित पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटन की संख्या निरंतर बढ़ेंगी।

            क्रियान्वयन एजेंसी मानव जीवन विकास समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम में गांव के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

About The Author