अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश चौधरी का आगमन आज..
दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी रणविजय सिंह लोचव, साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव का दिनांक 23 मार्च 2026 को दमोह आगमन हो रहा है वह स्थानीय मानस भवन में दोपहर 12 बजें विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उक्ताशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने जिले की चारों विधानसभाओं को कांग्रेसजनों के आह्वान किया है कि वह प्रत्येक विधानसभा के कांग्रेसजनों के साथ पंचायत/वार्ड कमेटी के गठन की समीक्षा संगठनात्मक चर्चा एवं संवाद करेगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश चौधरी का आगमन आज..


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..