दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 पेटी अवैध देशी शराब सहित फोरव्हीलर वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार..
दमोह। जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख 40 हजार रुपये की अवैध देशी शराब और एक फोरव्हीलर वाहन जब्त किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य को प्रकरण में फरार आरोपी बनाया गया है।
मुखबिर की सूचना पर बायपास पर दबिश
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने कटनी–जबलपुर बायपास स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास कार्रवाई की। यहां संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर 2000 पाव (करीब 360 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की गई।
दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार..
पुलिस ने मौके से
गिरधारी (23) निवासी ग्राम कुड़ई चौकी बलेह थाना रहली जिला सागर
चंद्रभान उर्फ चंदू (30) निवासी आजाद वार्ड गढ़ाकोटा जिला सागर
को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पटेरा की शासकीय मदिरा दुकान के गद्दीदार जितेन्द्र सिंह राजपूत और गोविंद भायल को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
5.40 लाख का मशरुका जब्त..
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान
2000 पाव (360 लीटर) अवैध देशी शराब कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये
सफेद रंग की TUV वाहन (क्र. MP07CE5990) कीमत लगभग 4 लाख रुपये
जब्त कर कुल 5.40 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया।
आबकारी एक्ट में मामला दर्ज..
चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 288/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका..
कार्रवाई में निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, महेश यादव, आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा, आकाश पाठक, नवीन ठाकुर एवं आयुष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बाइट। एच आर पांडे नगर निरीक्षक दमोह सीएसपी


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..