पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 304 पेटी अवैध शराब जब्त, कीमत 15.30 लाख रुपए
रेलवे पुलिया के पास दबिश, आरोपी फरार—आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
दमोह। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 304 पेटी (कुल 2777.76 लीटर) अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित मिश्रा व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुलिया के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन (क्र. MP.15 ZJ 3849) में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां चालक वाहन को एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर छिपाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला।
पुलिस द्वारा वाहन एवं मकान की तलाशी लेने पर 304 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में मकान मालिक का नाम कोमल अहिरवार निवासी जिला सागर बताया गया। पुलिस ने आरोपी एवं वाहन चालक के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित मिश्रा, उपनिरीक्षक हरगोविंद पटैल सहित पुलिस टीम के कई जवानों की सराहनीय भूमिका रही।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..