सर्व ब्राह्मण समाज की वृहद बैठक संपन्न, परशुराम प्रकटोत्सव को भव्य बनाने की रणनीति तय..

Spread the love

सर्व ब्राह्मण समाज की वृहद बैठक संपन्न, परशुराम प्रकटोत्सव को भव्य बनाने की रणनीति तय..

वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में हुई बैठक संपन्न..

39 वार्डों में बैठकों का निर्णय..

दमोह। सिविल वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में सर्व ब्राह्मण समाज की एक वृहद एवं गरिमामयी बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 20 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले भगवान परशुराम प्रकटोत्सव को भक्ति, आस्था और भव्यता के साथ आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित विप्रजनों ने उत्सव को ऐतिहासिक बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा आयोजन के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की। वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें सामाजिक एकता और सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।

वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति..

बैठक में समाज के अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पंडित श्री मणि शर्मा, आदरणीय श्री विद्यासागर पांडे (पूर्व जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), पंडित श्री अशोक स्वामी, वरिष्ठ पत्रकार पंडित संजय सरवरिया जी , बड़ी देवी मंदिर के पुजारी पंडित श्री आशीष कटारे, पंडित श्री अनिल मिश्रा जी , पंडित श्री गुड्डू तिलकधारी, वरिष्ठ समाजसेवी पंडित श्री अखिलेश हजारी, वरिष्ठ पत्रकार लखन व्यास, संजय सरवरिया, लट्टू लक्ष्मणेश तिवारी , पंडित श्री राजीव अयाची जी तथा पंडित श्री मनोज चौबे शामिल रहे।

सर्वसम्मति से लिए गए अहम निर्णय..

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के सभी 39 वार्डों में ब्राह्मण बंधुओं द्वारा अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही, भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की भव्य शोभायात्रा को दिव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी।समाज के सभी वर्गों—वरिष्ठ, युवा, कर्मकांडी ब्राह्मण, अधिवक्ता, पत्रकार, अधिकारी एवं कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी सशक्त बना दिया।

अंतिम समीक्षा बैठक की घोषणा..

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे इसी मंदिर प्रांगण में एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। सर्व ब्राह्मण समाज ने सभी विप्र बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

अलग अलग वार्डो से आए विप्र बंधु…

बैठक में ये महत्वपूर्ण बात रही अलग अलग वार्ड से विप्र मौजूद रहे 1 से 10 वार्ड का दायित्व जिन्होंने लिया पंडित श्री श्याम दुबे जी , पंडित श्री रमाकांत बाजपेई जी मंडल अध्यक्ष भाजपा ओर उनकी टीम मोहल्ला से वरिष्ठ इंदु दुबे जी , राजीव अयाची जी एवं नित्या पियासी, दीपक मिश्रा, बृजेंद्र तिवारी , विजय नगर से वरिष्ठ अनिल मिश्रा जी , दीपक दीक्षित जी लोकू से श्री प्रशांत जी , तीन गुल्ली श्री संजय सरवरिया जी , स्टेशन चौराहा से श्री गुड्डू तिलक धारी जी,बड़े पुल और नरसिंह मंदिर से लक्ष्मणेश तिवारी एवं उनकी टीम आई, आम चोपड़ा से नेतृत्व वरिष्ठ सम्माननीय पंडित श्री विधा सागर पांडे जी , गुरुदेव श्री मणि शर्मा जी , पंडित श्री मनोज चौबे जी , पंडित श्री गणेश मिश्रा जी , युवा बंटी गर्ग, गुड्डा दुबे वैभव दुबे , आलोक चौबे उनकी टीम रही। विशाल नगर से पंडित अनुराग लवली मिश्रा जी , पंडित अक्षत गोस्वामी जी , श्रीवास्त कॉलोनी से पत्रकार अनिल चौबे जी , राय चौराहा से पंडित एडवोकेट धीरज गुरु, नरेंद्र दुबे जी , इंदिरा कॉलोनी से पंडित अभिषेक डीमहा जी , पंडित स्वप्निल प्यासी जी , ग्राम मारताल से पंडित धर्मेंद्र मिश्रा , सिविल 2 से पंडित ब्रजेश गर्ग पत्रकार , ग्राम बासा से पंडित श्री रोहन पाठक जी , ग्राम अध्रोटा से विनय त्रिपाठी जी, अखिलेश चौबे किल्लाई नाका से पंडित श्री मिथलेश मिश्रा जी एवं अन्यत्र वार्ड एवं ग्राम से विप्र बंधुओ ने बैठक में भाग लिया।

समाज से विशेष अपील..

बैठक में उपस्थित सभी जनों ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों एवं ग्रामों में बैठकें आयोजित करें और 20 अप्रैल की भव्य शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं, ताकि यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कृति और आस्था का अद्भुत उदाहरण बन सके।

नोट – बहुत से विप्र जनों के नाम भूल गया हूँ या याद नहीं जिनके नाम भूल गया क्षमा चाहता हूं क्योंकि बैठक बहुत ही बड़ी थी साम 7:30 से रात 11:30 चली विप्र आते गये ओर जाते गये।

About The Author