दमोह मेडिकल कॉलेज के साथ बनेगा नर्सिंग कॉलेज – सांसद राहुल सिंह..14.80 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति..

Spread the love

दमोह मेडिकल कॉलेज के साथ बनेगा नर्सिंग कॉलेज – सांसद राहुल सिंह

140 सीटर हॉस्टल को भी मिली मंजूरी

14.80 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री

राजेंद्र शुक्ला का किया आभार व्यक्त

सांसद श्री लोधी ने आज मेडिकल कॉलेज भवन का

मेडिकल कॉलेज के डीन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया जायजा

दमोह : 03 अप्रैल 2026

       दमोह जिले में स्वास्थ्य शिक्षा को लेकर एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। मेडिकल कॉलेज के बाद अब नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की तैयारी तेज हो गई है। सरकार से इसकी औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

            दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि ₹14 करोड़ 80 लाख की लागत से नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जो अगले 2-3 दिनों में खोला जाएगा। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नए नर्सिंग कॉलेज में 196 सीटों का प्रावधान किया गया है। पहले से तैयार नर्सिंग हॉस्टल के साथ अब छात्रों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा और आवास की सुविधा मिल सकेगी।

            सांसद श्री लोधी ने इस परियोजना के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से क्षेत्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। अब तक दमोह और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अधिक व्यय होता है। स्थानीय मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक समाप्त होगी।

            उन्होने कहा जब मरीज और उनके परिजन दमोह में ही इलाज कराएंगे, तो उनके खर्च खाना, आवास, परिवहन आदि से स्थानीय व्यापारियों को लाभ होगा। इससे शहर की अर्थव्यवस्था में वृद्धि और समृद्धि आएगी। सांसद श्री लोधी ने कहा समन्ना, मड़ियादो, पटेरा, पथरिया, जबेरा, तेंदूखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने जिले में ही मिलेंगी। साथ ही पन्ना, पवई और बकस्वाहा से आने वाले मरीजों से भी दमोह को आर्थिक लाभ होगा।

       सांसद राहुल सिंह ने बताया नर्सिंग कॉलेज का निर्माण मेडिकल कॉलेज परिसर के साथ ही किया जाएगा, इसके साथ ही 140 सीटर नर्सिंग हॉस्टल के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

     नर्सिंग कॉलेज एवं नर्सिंग हॉस्टल के लिए 14.80 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (P.W.D) की परियोजना इकाई (P.I.U) द्वारा टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।

      नर्सिंग कॉलेज एवं नर्सिंग हॉस्टल बन जाने से जिले के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब नर्सिंग की पढ़ाई के लिए उन्हें अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी।

       उन्होंने बताया नर्सिंग कॉलेज शुरू होने से जिले में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की संख्या में भी वृद्धि होगी, जिससे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

        मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस संबंध में असिस्टेंट रेसिडेंट इंजीनियर जय बघेल (वस्तुनिधि) ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं और जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होगा।

            इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर मीना मसराम, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पीएस ठाकुर, मेडिकल कॉलेज दमोह के प्रभारी डॉ. रमेश पांडे, एसडीएम सौरव गंधर्व, संजय यादव, भरत यादव, रमाकांत बाजपेई, जुगल अग्रवाल, कृष्णा पटेल, कणाद खरे, जल निगम के महाप्रबंधक गौरव सराफ, पीआईयू महाप्रबंधक, प्रधानमंत्री सड़क के महाप्रबंधक देवेश साहू, कार्यपालन यंत्री बीएस यादव, तहसीलदार रॉबिन जैन, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, इंजीनियर के.के अग्रवाल एसडीओ पीडब्ल्यूडी सीमा रजक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारी

“विकसित, बेहतर और समृद्ध दमोह” का संकल्प: सांसद राहुल सिंह लोधी..
मेडिकल कॉलेज जल्द होगा पूरा, 2000 से 5000 लोगों का होगा दैनिक आवागमन..


दमोह। “विकसित दमोह, बेहतर दमोह और समृद्ध दमोह” के संकल्प के साथ जिले में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। यह बात दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए कही।
सांसद लोधी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान सांसद ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवनों और छात्रावास का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार 31 मई तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और जून के पहले सप्ताह में इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा।
सांसद लोधी ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत 100 छात्रों से होगी और आगामी वर्षों में यह संख्या बढ़कर लगभग 600 छात्रों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा नर्सिंग के 100 से 190 छात्रों के साथ कुल मिलाकर करीब 800 छात्र इस परिसर में अध्ययनरत रहेंगे। फैकल्टी और स्टाफ को मिलाकर लगभग 2000 लोगों का दैनिक आवागमन रहेगा।
उन्होंने आगे बताया कि दूसरे चरण में जब अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, तब प्रतिदिन लगभग 5000 लोगों—जिसमें छात्र, स्टाफ, डॉक्टर और मरीज शामिल होंगे—का इस परिसर में आना-जाना होगा। इससे दमोह शहर की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा उछाल आएगा और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
सांसद ने कहा कि यह परियोजना न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगी, बल्कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी जिले को नई दिशा देगी।

About The Author