दमोह देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ पर रेड – ₹3.20 लाख का मशरूका जब्त..

Spread the love


दमोह देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ पर रेड – ₹3.20 लाख का मशरूका जब्त..

6 जुआरी गिरफ्तार, नगद राशि, ताश पत्ते और 5 वाहन जब्त..


दमोह।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दमोह देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापा मारकर लाखों का मशरूका जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गौतम के नेतृत्व में थाना दमोह देहात एवं चौकी नरसिंहगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिजौरी स्थित गौशाला के पीछे संचालित अवैध जुआ फड़ पर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹21,970 नगद, 52 ताश पत्ते, एक चार्जिंग बल्ब तथा 5 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹3,20,000 आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना दमोह देहात में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
शैलेन्द्र रैकवार (23) निवासी लोको दमोह,
रोहन विश्वकर्मा (20) निवासी कचौरा दमोह,
अभिषेक पाण्डेय (22) निवासी सागरनाका दमोह,
राजू रैकवार (54) निवासी फुटेरा वार्ड नं. 05 दमोह,
महेन्द्र लोधी (36) निवासी ग्राम किन्द्रहो थाना पथरिया,
मदन रैकवार (34) निवासी बजरिया वार्ड नं. 04 थाना कोतवाली दमोह।
जब्त सामग्री:
₹21,970 नगद, 52 ताश पत्ते, एक चार्जिंग बल्ब एवं 5 दोपहिया वाहन (हीरो स्प्लेंडर, स्कूटी, बजाज सीटी 100, होंडा एक्टिवा सहित)।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गौतम, चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ उपनिरीक्षक अभिषेक पटैल सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author