खोए 3.97 लाख रुपए लौटे, कोतवाली पुलिस की तत्परता से युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान..
दमोह। कोतवाली थाना पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक युवक के खोए हुए 3 लाख 97 हजार रुपए सुरक्षित वापस मिल गए। पैसे मिलते ही आवेदक और उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया बाजार नं. 2 निवासी 24 वर्षीय देवकुमार जैन ने 12 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में आवेदन दिया था कि वह एक व्यापारी को देने के लिए 3,97,000 रुपए काली पॉलिथिन में रखकर मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान कचौरा से बिन्नी स्टोर के बीच रास्ते में पॉलिथिन गिर गई, जिसमें रखे रुपए खो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को पैसों से भरी काली पॉलिथिन मिली है। पुलिस ने सूचना की पुष्टि कर संबंधित व्यक्ति को खोज निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि उसे रास्ते में पॉलिथिन मिली थी और उसने अपने परिचितों को भी इसकी जानकारी दी थी कि यदि किसी के पैसे गिरे हों तो वह संपर्क कर सकता है।
पुलिस की मौजूदगी में उक्त व्यक्ति ने पूरी राशि आवेदक को सौंप दी। 15 अप्रैल 2026 को देवकुमार जैन अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचा और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
सराहनीय भूमिका
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के साथ प्र.आर. अजीत दुबे, आरक्षक कृष्णकुमार लोधी, मनोज पाण्डेय, रानू राय एवं राजेश ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खोए 3.97 लाख रुपए लौटे, कोतवाली पुलिस की तत्परता से युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान..



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..