दूल्हे को घोड़ी से पटककर मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल..
हटा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज..
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजोरी पाठक गांव में दूल्हे को घोड़ी से पटकने और उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में विश्वनाथ लोधी, गोपाल लोधी, चिंटू लोधी और पलटू लोधी शामिल हैं। ये सभी घटना के बाद फरार चल रहे थे, जिन्हें हटा थाना पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।
पीड़ित दूल्हे और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 182/26 के तहत धारा 126, 296, 115, 351 सहित एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दमोह न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।
थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। आरोपियों को न्यायालय से जेल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की गई।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..