तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, चार घायल..
दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमनी के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात पासिंग नीले रंग की मारुति कार क्रमांक GJ 03 KP 2907 से एक ही परिवार के छह लोग गुजरात से उत्तर प्रदेश के जौनपुर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बमनी गांव के पास मोड़ पर कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में संतोष विश्वकर्मा (24 वर्ष) और शिवानी विश्वकर्मा (14 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पूजा विश्वकर्मा (30 वर्ष), संगम विश्वकर्मा (20 वर्ष), अच्छेलाल विश्वकर्मा (32 वर्ष) और संदीप विश्वकर्मा (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल जौनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।कुम्हारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..