दमोह में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार..
दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी जबलपुर नाका पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन प्रकरण दर्ज किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई।
चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल एवं उनकी टीम ने 1 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में संजना कुचबंदिया निवासी किशन तलैया, अर्चना कुचबंदिया निवासी किशन तलैया तथा दुर्गेश यादव निवासी बिजोरी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और 25 पाव लाल मसाला शराब जप्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..