भारत विकास परिषद की रानी दमयंती शाखा का शपथ ग्रहण सम्पन्न
दमोह : 12 मई 2026
दमोह नगर में भारत विकास परिषद की एक और शाखा का गठन किया गया है। महिला सहभागिता के उद्देश्य से गठित रानी दमयंती शाखा का आज होटल मंगलम में शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी.डी. शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील कोठारी जी, अध्यक्ष मध्य क्षेत्र ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, श्री सुधीर अग्रवाल, महा सचिव मध्य क्षेत्र श्री रामकृष्ण चौकसे, अध्यक्ष महाकौशल प्रांत, श्री राजीव बिल्थरे, प्रांत महासचिव, श्री शैलेन्द्र जेठा, कोषाध्यक्ष, महाकौशल प्रांत एवं श्रीमति सरोज चौकसे, प्रांतीय महिला प्रमुख, जबलपुर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्देमातरम् से किया गया जिसका गायन डा. काव्या मिश्रा ने किया। पधारे हुए अतिथियों द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। रानी दमयंती शाखा की अध्यक्ष डा. किरण गोस्वामी द्वारा शाखा के गठन के उद्देश्यों एवं आगामी प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होनें शाखा के द्वारा प्रारंभ किये जाने वाले नये प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..