तेंदूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 293 पाव अवैध शराब जब्त..
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल सहित 293 पाव देशी लाल मसाला शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 29 हजार 300 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से कुल 52.74 लीटर देशी शराब बरामद की गई।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर भदौरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र बागरी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तेंदूखेड़ा पुलिस ने नाबालिग अपह्रता को जबलपुर से किया दस्तयाब..
दमोह जिले के थाना क्षेत्र में अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को ग्राम खंगोरिया निवासी एक नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना तेंदूखेड़ा में अपराध क्रमांक 186/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
प्रकरण दर्ज होने के बाद द्वारा लगातार नाबालिग की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 11 मई 2026 को नाबालिग लड़की को क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। बाद में उसे थाना तेंदूखेड़ा लाकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर भदौरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र बागरी, थाना स्टाफ एवं साइबर सेल दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस की तत्परता, कुछ घंटों में गुम दो मासूम बच्चों को किया दस्तयाब..
दमोह शहर के मागंज वार्ड क्रमांक 3 क्षेत्र से गुम हुए दो नाबालिग बच्चों को मध्य प्रदेश पुलिस की कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को 10 वर्षीय बालक और 5 वर्षीय बालिका के गुम होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली थाना दमोह में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर बच्चों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कीं। शहरभर में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और लगातार तलाश अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम ने चंद घंटों में दोनों बच्चों को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के मिल जाने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस का धन्यवाद जताया।
कार्रवाई में निरीक्षक मनीष कुमार सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..