आज रात्रि दमोह आएंगे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, कल 14 मई कोविकास कार्यों की करेंगे समीक्षा..

Spread the love

आज रात्रि दमोह आएंगे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, कल 14 मई को विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा..

दमोह।

            प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार 13 मई बुधवार को भोपाल से राज्यरानी एक्सप्रेस द्वारा दमोह पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे अपरान्ह 5:40 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे और रात्रि 11 बजे दमोह पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

            प्रभारी मंत्री श्री परमार 14 मई गुरुवार को प्रात: 11 बजे कोर कमेटी की बैठक में,  प्रातः 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक के बाद मंत्री श्री परमार अपरान्ह 4 बजे दमोह से प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 4:30 बजे शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बनवार में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत वे शाम 5:30 बजे बनवार से पन्ना के लिए रवाना होंगे।

About The Author