आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुचबंदिया मुहल्ले में कच्ची शराब जब्त..
58 लीटर अवैध शराब और 450 किलो महुआ लाहन नष्ट, 8 आरोपियों पर केस दर्ज
दमोह में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलपुर नाका स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे कुचबंदिया मुहल्ले में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 58 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब, 450 किलो महुआ लाहन एवं शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए।
के निर्देश पर यह कार्रवाई आबकारी अधिकारी रवीन्द्र खरे एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी के.पी. गांधी के नेतृत्व में की गई। मौके पर बरामद महुआ लाहन को तत्काल नष्ट कराया गया।
आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, आरक्षक जगदम्बा पाण्डेय, हरिसिंह घुरैया, कुलदीप कटारे, छोटेलाल चौरसिया, सुरेंद्र सोलंकी, तपिश हल्वी, भूपति सिंह, अरविंद जाटव तथा महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता और मेघा अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी के.पी. गांधी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


More Stories
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..