दमोह में पूरी हुई वेब सीरीज की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिला बड़ा मंच..

Spread the love

दमोह में पूरी हुई वेब सीरीज की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिला बड़ा मंच

फिल्म अभिनेता शरद सिंह बोले – ‘वादा निभाया, आगे भी दमोह के कलाकारों के साथ करूंगा काम’

दमोह। बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन के सहयोग से गौरी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित मिनी वेब सीरीज “द लॉस्ट संडे” की शूटिंग दमोह की विभिन्न लोकेशनों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह रही कि इसमें दमोह के स्थानीय रंगमंच कलाकारों को अभिनय का अवसर दिया गया।

वेब सीरीज के निर्माता एवं बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने दमोह के कलाकारों के साथ काम करने का जो वादा किया था, उसे पूरा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां के नवोदित कलाकारों में सीखने की ललक, समर्पण और प्रतिभा भरपूर है। भविष्य में भी वे दमोह और बुंदेलखंड के कलाकारों के साथ काम करना चाहेंगे।

फिल्म के निर्देशक ने स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऑडिशन के दौरान उन्हें उम्मीद नहीं थी कि दमोह में इतनी उत्कृष्ट प्रतिभाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि कलाकारों का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो गया था क्योंकि अधिकांश प्रतिभागी बेहद प्रभावशाली थे। साथ ही उन्होंने शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग की भी प्रशंसा की।

यह फैमिली ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज दमोह की प्राकृतिक और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माई गई है। इसके कास्टिंग डायरेक्टर और बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन के सचिव हैं, जिन्होंने स्थानीय कलाकारों को अवसर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शूटिंग के समापन अवसर पर बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ शूटिंग सेट पर पहुंचे और मुंबई से आई प्रोडक्शन टीम तथा स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस पहल को बुंदेलखंड के कलाकारों के लिए नई संभावनाओं का द्वार बताया।

कार्यक्रम में फिल्म यूनिट के सदस्यों के साथ फेडरेशन के समन्वयक सौरभ शर्मा, बुंदेली लोकगायक , सुदेश दीक्षित, पत्रकार इम्तियाज चिश्ती तथा अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।

About The Author