‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत अवैध कारोबारियों पर पुलिस की सख्ती, जिलेभर में चल रहा विशेष अभियान..
दमोह। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और थाना प्रभारियों को सतर्कता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं अवैध शराब, नशे के कारोबार, सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल डायल-112 अथवा जिला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
पुलिस विभाग का कहना है कि “ऑपरेशन क्लीन” के माध्यम से जिले में अपराध एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
एमपी में शासकीय नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त खत्म करने की तैयारी..
दमोह में पूरी हुई वेब सीरीज की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिला बड़ा मंच..
स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन पहुंचकर सीईओ फुलपगारे ने सराहे ग्रामीणों के नवाचार..