ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, गांजा पीकर उत्पात मचाने वाले तीन लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही..
दमोह। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा के नशे में उत्पात मचा रहे तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 जून 2026 को कार्रवाई की।
सूचना मिलने पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर नशे की हालत में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध धारा 170/126, 135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रामेश्वर जाटव (45 वर्ष) निवासी मोरगंज गल्ला मंडी, पप्पू कक्कड़ उर्फ चढ़ार (40 वर्ष) निवासी गार्ड लाइन तथा दीपक उर्फ दीपू रैकवार (26 वर्ष) निवासी तीन गुल्ली, दमोह शामिल हैं।
कार्रवाई के बाद तीनों अनावेदकों को इस्तगासा सहित कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय, दमोह के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया एवं ब्रिजेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस विभाग ने टीम के कार्य की सराहना की है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..