24 घंटे में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार..
दमोह। चौकी नरसिंहगढ़ थाना दमोह देहात पुलिस ने ग्राम रामपुर में हुई हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को चौकी नरसिंहगढ़ क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी 70 वर्षीय माखन पटेल की हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए और विशेष टीम का गठन किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात एवं चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर मामले के दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में कूरा उर्फ राजेश ठाकुर निवासी ग्राम रामपुर तथा सचिन गोंड निवासी जबलपुर नाका, थाना दमोह देहात शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अमित गौतम, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, सहायक उप निरीक्षक अकरम खान सहित थाना दमोह देहात, चौकी नरसिंहगढ़ एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..