ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 पाव अवैध शराब जब्त..

Spread the love

ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 पाव अवैध शराब जब्त..

दमोह। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में 36 पाव देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में 14 जून 2026 को यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एलआईसी के पास स्थित सुभाष कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी प्रशांत अहिरवार (27) के कब्जे से 11 पाव लाल मदिरा मसाला एवं 7 पाव देशी प्लेन शराब सहित कुल 18 पाव शराब बरामद की, जिसकी कीमत 1,625 रुपये बताई गई है।

इसी तरह जटाशंकर कॉलोनी में की गई दूसरी कार्रवाई में आरोपी शाहिल ठाकुर (20) के कब्जे से 18 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 1,350 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 577/2026 एवं 578/2026 दर्ज कर धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 36 पाव देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,975 रुपये है, जब्त की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक कलीम खान तथा आरक्षक गनपत अहिरवार और देशराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन क्लीन के तहत अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author