पोंडी फतेहपुर के परमधाम आश्रम में 61वें वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए राज्यमंत्री लखन पटेल, सामुदायिक भवन व टीन शेड निर्माण की घोषणा..
दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने दमोह जिले के पोंडी फतेहपुर स्थित परमधाम आश्रम में आयोजित 61वें वार्षिक महोत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान श्री प्राणनाथ जी के अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रणामी सम्प्रदाय से जुड़े श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल द्वारा राज्यमंत्री श्री पटेल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में सामुदायिक भवन तथा टीन शेड निर्माण की मांग रखी। इस पर राज्यमंत्री लखन पटेल ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और धार्मिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी क्षेत्र के विकास हेतु आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने बताया कि वे परमधाम आश्रम में आयोजित 331वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है और आगे भी इस स्थल के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में यह क्षेत्र एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो सके।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..