नाबालिग बालिका को धमकाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार..
दमोह। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को परेशान करने, परिजनों को जान से मारने की धमकी देने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को एक नाबालिग बालिका ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि किशन तलैया निवासी साहिल खान उर्फ साहिद उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। शिकायत में आरोपी पर बालिका एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने तथा धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 जून 2026 को आरोपी साहिल खान उर्फ साहिद पिता छोटे खान, निवासी किशन तलैया, दमोह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक आकाश पाठक एवं आरक्षक ब्रजेन्द्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..