आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स का सफल समापन, प्रतिभागियों ने सीखी सुदर्शन क्रिया और तनावमुक्त जीवन की कला..
दमोह। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, दमोह के तत्वावधान में आयोजित हैप्पीनेस कोर्स का सफल समापन रविवार को हुआ। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद एवं आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशांत असाटी के सानिध्य में आयोजित इस कोर्स में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर सुदर्शन क्रिया, योग, प्राणायाम, ध्यान और जीवन प्रबंधन की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को गुरुदेव द्वारा विकसित सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक प्रशांत असाटी ने बताया कि नियमित सुदर्शन क्रिया, योग और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति तनाव, चिंता और मानसिक दबाव से मुक्त होकर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि हैप्पीनेस कोर्स केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास का भी प्रभावी माध्यम है।
कोर्स के दौरान प्रतिभागियों ने साधना, सेवा, सत्संग, प्राणायाम, योग, ध्यान और ज्ञान की विभिन्न विधाओं को सीखते हुए जीवन को सरल, सुगम और आनंदमय बनाने के सूत्र प्राप्त किए। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कोर्स के बाद उन्हें मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
आयोजकों ने बताया कि दमोह में बालाकोट रोड स्थित बजाज एजेंसी भवन की पांचवीं मंजिल पर नियमित रूप से हैप्पीनेस प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा सहज समाधि मेडिटेशन और एडवांस मेडिटेशन कोर्स जैसे अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम भी समय-समय पर संचालित होते रहते हैं। प्रत्येक रविवार को पूर्व प्रतिभागियों के लिए फॉलो-अप सत्र आयोजित किया जाता है, ताकि वे नियमित अभ्यास जारी रख सकें और अपने अनुभवों को साझा कर सकें।
प्रशिक्षक प्रशांत असाटी ने अधिक से अधिक लोगों से आगामी कोर्सों में शामिल होकर तनावमुक्त, स्वस्थ और संतुलित जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में ध्यान, योग और सुदर्शन क्रिया मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, दमोह के डॉ. रामेश्वर पटेल, अभिनंदन मोदी, हरीश विश्वकर्मा एवं डॉ. विनोद कुकरेजा सहित सभी स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित साधना का संकल्प लिया और गुरुदेव के प्रति आभार व्यक्त किया।



More Stories
नरसिंहगढ़ लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख रुपये के आभूषण, देशी कट्टा और बाइक बरामद..
दतिया उपचुनाव में भाजपा का बड़ा फैसला, आशुतोष तिवारी बने उम्मीदवार; नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा..
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 70 से अधिक छात्र, मलवारा प्राथमिक विद्यालय में हर दिन हादसे का खतरा..