तहसील ग्राउंड में शराबखोरी पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, पांच लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
सोशल मीडिया पर मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस की दबिश, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले आरोपी
दमोह। सोशल मीडिया पर तहसील ग्राउंड में अराजक तत्वों द्वारा शराब पीकर माहौल खराब किए जाने की शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतेश जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने 13 जुलाई को तहसील ग्राउंड एवं उसके आसपास दबिश देकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान अनवेश सिंह निवासी कसाई मंडी, सौरभ राय निवासी नया बाजार नंबर-5, देवेंद्र सूर्यवंशी निवासी बड़ापुरा बजरिया, जानकारी चक्रवर्ती एवं सुखचैन चक्रवर्ती निवासी बजरिया वार्ड नंबर-3 को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..