दो फरार आरोपियों पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया ₹7 हजार का इनाम..
हाईकोर्ट के स्थाई वारंटी पर ₹5 हजार और पोक्सो मामले के फरार आरोपी पर ₹2 हजार का इनाम घोषित..
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने जिले के दो अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुल ₹7 हजार के नकद इनाम की घोषणा की है। इनमें एक उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट का आरोपी है, जबकि दूसरा महिला थाना दमोह में दर्ज पोक्सो प्रकरण का फरार आरोपी है।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय जबलपुर के CRA No. 174/2012 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आरोपी दशरथ पिता धनुआ अहिरवार (वर्तमान आयु लगभग 40 वर्ष) पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं, महिला थाना दमोह के अपराध क्रमांक 14/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत फरार आरोपी सुरेश काछी पिता कनई उर्फ टेड़े काछी, निवासी ग्राम पिपरिया छक्का, थाना पथरिया, जिला दमोह, पर ₹2 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि जो भी व्यक्ति, कर्मचारी या अधिकारी इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगा अथवा ऐसी सटीक सूचना देगा, जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे घोषित नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनाम प्रदान करने संबंधी अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..