दमोह रेलवे स्टेशन पर मजदूर से मारपीट, ₹30 हजार और बैग लूटने का आरोप..

Spread the love


दमोह रेलवे स्टेशन पर मजदूर से मारपीट, ₹30 हजार और बैग लूटने का आरोप

बीना से लौटे मजदूर ने तीन-चार युवकों पर हमला करने का लगाया आरोप, जिला अस्पताल में कराया गया उपचार


दमोह। दमोह रेलवे स्टेशन पर एक मजदूर के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रेलवे स्टेशन पर तीन-चार अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट कर बैग और करीब 30 हजार रुपये छीन लिए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया।


जानकारी के अनुसार, घायल बेबी यादव, निवासी खड़ेरी, मजदूरी कर अपने गांव लौट रहा था। वह भोपाल-बिलासपुर ट्रेन से दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचा था। पीड़ित के मुताबिक, ट्रेन से उतरने के बाद वह स्टेशन पर अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था, तभी तीन-चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।


घायल का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका बैग और उसमें रखे करीब 30 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कर इलाज किया गया।


पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका


मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

About The Author