• पूजित अक्षत, पत्रक व श्री राम मंदिर का चित्र यह तीन वस्तु को लेकर प्रत्येक घर में सम्पर्क करना है ।
*• 22 जनवरी को*
⁃ पूर्वाहन 11.00 से अपरान्ह 01.00 तक अपने ग्राम, नगर,मोहल्ला, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में सभी रामभक्त को एकत्र होकर भजन कीर्तन करना है ।
⁃ बड़े पर्दे पर अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव साथ में देखें ।
⁃ शंखध्वनि, घंटानाद, प्रसाद वितरण करें ।
⁃ सभी मंदिरों में स्थित देवी देवता का भजन-कीर्तन-आरती-पूजा करना है ।
⁃ “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करना है ।
⁃ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ कर सकते हैं ।
⁃ मन्दिरों को अच्छे से सजाया जा सकता है ।
⁃ अपने अपने घर को अच्छे से सजा सकते है जैसे तोरण, रंगोली, झालर इत्यादि सजावट कर सकते हैं ।
⁃ अपने क्षेत्र के सभी हिन्दू घरों में भगवा पताका लगा सकते हैं ।
⁃ सम्भव हो तो उस दिन प्राण प्रतिष्ठा तक उपवास रखें ।
⁃ यदि सम्भव हो तो भंडारे का आयोजन भी कर सकते हैं ।
⁃ सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिये दीपक जलायें , दीपमालिका सजायें, दीपोत्सव मनायें ।
*• पूर्व तैयारी*
⁃ अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन प्रभात फेरी करके समाज में वातावरण बना सकते हैं ।
⁃ प्रत्येक मन्दिर समिति , पुजारी के साथ बैठकर 22 की तैयारी में अधिक से अधिक समाज जन की सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं ।
⁃ कार्यक्रम में सभी जाति, मत, पंथ से लोग जुड़े। यह कार्यक्रम सम्पूर्ण हिन्दू समाज का है यह संदेश भी जाना चाहिये ।
⁃ कार्यक्रम में माता-बहिन, बालक-युवा , किसान-कर्मचारी-व्यापारी, अबाल-वृद्ध सभी को जोड़ना है ।
⁃ इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता स्थापित हो यह अपेक्षित है ।
⁃ यह कार्यक्रम *“ हिन्दू समाज में कार्यक्रम नहीं* अपितु *“संपूर्ण हिन्दू समाज का कार्यक्रम ”* बने ।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..