जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
दमोह। जनजागरूकता अभियानों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले जिले एवं आसपास के क्षेत्र के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को सोमवार को दमोह पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने सभी इंफ्लूएंसर्स को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। इसके सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग से साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा सहित विभिन्न जनहितकारी संदेश कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दमोह पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों को आमजन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी इंफ्लूएंसर्स से भविष्य में भी दमोह पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखते हुए समाजहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर सम्मानित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने भी दमोह पुलिस के साथ मिलकर जनहित और जनजागरूकता से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..
कलू ठेकेदार केस में गवाही बनी विवाद की वजह, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार..