पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
दमोह। जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ने की अनूठी पहल करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुबे की बड़ी पुत्री वेदिका दुबे ने अपना जन्मदिन पौधारोपण, वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के साथ समय बिताकर और जरूरतमंद की मदद के लिए रक्तदान कर विशेष अंदाज में मनाया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
जन्मदिन के अवसर पर वेदिका दुबे ने कदम संस्था के सहयोग से जिला औषधि कार्यालय परिसर में आंवले का पौधा रोपित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
इसके बाद वेदिका ने ‘अपना घर’ वृद्ध आश्रम, दमोह पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया। सभी वृद्धजनों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर नाश्ता किया। वेदिका ने बुजुर्गों से कहा कि वह उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं और भविष्य में भी उनके बीच आती रहेंगी।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर उनके पिता एवं भाजपा नगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुबे ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। बताया गया कि यह रक्त एक जरूरतमंद महिला के उपचार के लिए दिया गया, जिसके शरीर में मात्र दो यूनिट रक्त शेष था। समय पर किए गए रक्तदान से महिला के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, गौरव पटेल, सिद्धार्थ मलैया, महेश पटेल, रमाकांत बाजपेई, सिकंदर खरारे, मनीष सोनी, सुनील यादव, संजय सोनी, मुकेश खरे, श्याम दुबे, अनिल सैनी, संदीप सोनी, पीयूष नामदेव, रंजीत सैनी, श्याम विश्वकर्मा, अनिल बैरागी, कपिल दुबे, आशीष राय, अखिलेश चौबे, दिलीप चौरसिया, डॉ. विक्रांत सिंह चौहान, दीपक दुबे, पवन विश्वकर्मा, आदित्य सिरोठिया, ओम वर्मा, हरी सिंह, निखिल पाटकर, नीलेश ठाकुर, स्मित सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सामाजिकजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वेदिका दुबे की दादी एवं शिक्षिका चंपा दुबे ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..