दमोह पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा, गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश
150 से अधिक मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस जवानों ने निकाली यात्रा, एसपी आनंद कलादगि ने किया नेतृत्व
दमोह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को दमोह पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की।

तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा में दमोह पुलिस की 150 से अधिक मोटरसाइकिलें शामिल रहीं। पुलिस अधिकारी और जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। तिरंगे के साथ पुलिस जवानों का अनुशासित काफिला शहर में आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य पुलिस बल के साथ-साथ आमजन में भी राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करने की अपील की।
यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी श्री एच.आर. पांडेय, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शिवप्रसाद कंगाली, निरीक्षक श्री दलबीर सिंह मार्को, निरीक्षक श्री मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
दमोह पुलिस की इस तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में राष्ट्रप्रेम और एकता का माहौल बनाया। यात्रा के माध्यम से पुलिस ने नागरिकों को राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।


More Stories
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश..
विभिन्न मांगों को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन..
पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों के साथ विवाद, मारपीट और धमकी का आरोप .