पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन का हुआ ध्वजारोहण, तीन दिन होगी भगवान शिव की आराधना..
दमोह। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री गजानन टेकरी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन कार्यक्रम का ध्वजारोहण शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में सिद्धार्थ मलैया ने ध्वजारोहण कर भगवान गणेश एवं संतोषी माता का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने शहर के समस्त श्रद्धालु भक्तों से भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनने और पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।
दिलीप चौरसिया ने बताया कि पं. राहुल शास्त्री के सानिध्य में गजानन टेकरी पर तीन दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शनिवार, रविवार और सोमवार को आयोजित होगा। तीनों दिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण तथा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रुद्राभिषेक किया जाएगा।
आयोजन के अंतिम दिन हवन एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। श्री गजानन टेकरी मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हवन, पूजन एवं अभिषेक की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क रखी गई है।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना में सहभागी बनने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में रामेश्वर पांडे, देवल कटारया, मोनू राजपूत, लालू जैन, भावेश चौरसिया, ध्रुव चौरसिया, अभिराम पाठक सहित अन्य श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


More Stories
30 वर्षों के विकास को ध्यान में रखकर बनाई जा रही योजनाएं—राज्यमंत्री लखन पटेल..
स्कूल तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, हटा-पटेरा मार्ग पर लगाया जाम..
नए आपराधिक कानूनों की बारीकियों से रूबरू हुए पुलिसकर्मी, दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन..