आरएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य डाक कांवड़ यात्रा, बांदकपुर पहुंचकर किया जलाभिषेक..
दमोह। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) दमोह जिला के स्वयंसेवकों द्वारा पवित्र धाम श्री श्री 1008 दद्दा जी खोजाखेड़ी मंदिर से देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर तक भव्य डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई।
यात्रा में करीब 100 स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर निर्धारित मार्ग से यात्रा करते हुए बांदकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जागेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
डाक कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। दमोह जिले के विभिन्न स्थानों और मार्ग में आने वाले गांवों में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, जलपान और स्वागत की व्यवस्था की गई।
यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों ने अनुशासन और धार्मिक मर्यादा का पालन करते हुए सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति आस्था के साथ समाज में सेवा, समर्पण, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और प्रशासन का सहयोग रहा। आरएसएस दमोह जिला के स्वयंसेवकों ने यात्रा के दौरान सहयोग और स्वागत करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


More Stories
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में जेबकटी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की इनोवा जब्त..