प्रशासन से मदद की आस में बेसहारा वृद्ध..

Spread the love


प्रशासन से मदद की आस में बेसहारा वृद्ध..


80 वर्षीय बेसहारा वृद्ध की हालत गंभीर, प्रशासन से मदद की गुहार..


दमोह। शहर में एक करीब 80 वर्षीय वृद्ध पिछले एक माह से बीमार अवस्था में परसराम टेकरी के नीचे स्थित हरिओम चौबे के कार्यालय परिसर के पास बेसहारा हालत में पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध का नाम चिरयु मुड़ा बताया जा रहा है। उसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और फिलहाल उसकी देखभाल करने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि वृद्ध का कई वर्षों से अपने रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं है। वह लंबे समय से इधर-उधर मांगकर अपना गुजारा करता रहा है। पिछले करीब एक माह से बीमारी के कारण वह उठने-बैठने और स्वयं की देखभाल करने की स्थिति में भी नहीं है।


वृद्ध की दयनीय स्थिति देखकर आसपास के लोगों ने चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उसकी सुध नहीं ली गई तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है।


प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग..


स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नगर पालिका तथा स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मौके पर टीम भेजकर वृद्ध की स्थिति का जायजा लिया जाए। आवश्यकता होने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा बाद में उसे आश्रय गृह/वृद्धाश्रम या अन्य सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की जाए।


लोगों का कहना है कि बेसहारा और असहाय वृद्ध की मदद करना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। ऐसे में उम्मीद है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर वृद्ध को उपचार, भोजन, आश्रय और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करेगा।

About The Author