गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर दमोह में संभागीय बैठक आयोजित, 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचने का सनातन शरण महाराज ने किया आह्वान
जटाशंकर धाम के मानस भवन में जुटे सैकड़ों गौभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से अभियान में सहभागिता का लिया संकल्प
दमोह। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से संचालित गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत दमोह के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम स्थित मानस भवन में संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अयोध्या धाम से पधारे परम पूज्य 1008 सनातन शरण जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों गौभक्तों एवं गौसेवकों ने सहभागिता करते हुए आगामी 4 दिसंबर 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाले महाअभियान में शामिल होने का संकल्प लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल एवं समस्त गौभक्तों के आवाहन पर आयोजित इस बैठक में गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित गौभक्तों ने अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रम को लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर अभियान में शामिल होने का संकल्प लिया।
सनातन शरण महाराज ने गौभक्तों को दिलाया संकल्प
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित परम पूज्य सनातन शरण जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने उपस्थित गौभक्तों को संकल्प दिलाते हुए आह्वान किया कि सभी सनातनी एकजुट होकर आगामी 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचें और इस पुनीत अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
महाराज ने कहा कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के उद्देश्य को लेकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। सामूहिक प्रयासों और एकजुटता से ही इस अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है।
कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी रहे मौजूद
संभागीय बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, समाजसेवी नरेंद्र दुबे, सकल हिंदू समाज जिला अध्यक्ष कपिल सोनी, युवा जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा, संजय यादव, सतीश जैन, मनीष शर्मा, भरत यादव, दीपक चौधरी, योगेश चौधरी, देवल कोरी, हटा से अंशुल तिवारी, पंडित राहुल पाठक, वीरेंद्र पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, कमलेश दुबे, तुलसीराम तिवारी, नित्य प्यासी, सत्यम चौरसिया, श्रवण पाठक एवं बाबू शर्मा सहित बड़ी संख्या में गौसेवक और गौभक्त उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर उपस्थित गौभक्तों ने आगामी 4 दिसंबर 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाले गौ सम्मान आवाहन महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का संकल्प दोहराया।


More Stories
समाज की भागीदारी से विकास कार्यों को मिलेगी और गति, राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया 14.50 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन..
दमोह के बहुचर्चित 10 वर्षीय अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, गांव का ही 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार; गला घोंटकर की थी मासूम की हत्या..
सुनार नदी में महिला का शव फेंककर ट्रक चालक हो गया था फरार, चार महीने बाद छतरपुर से गिरफ्तार..