दमोह:- भारतीय जनता पार्टी को जिले की चारों विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की प्रचण्ड जीत होने के उपलक्ष में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने सभी पदाधिकारियों के साथ सिद्धक्षेत्र मड़कोलेश्वर धाम में सामूहिक रूप से भोज आयोजित किया। भगवान शिव के दर्शन पश्चात जिले के सभी मण्डल अध्यक्षों,जिला पदाधिकारियों और मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने सभी को चारों विधान सभा क्षेत्र में जीत दिलाने के लिए जिले के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रशंसा की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाना है।

इस आयोजन में जिला महामंत्री गोपाल पटेल,सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, चंदभान पटेल,संजय सेन, अमित बजाज, विधान सभा संयोजक देवी सिंह नंदरई, लक्ष्मण तिवारी,श्याम शिवहरे,जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, बृजेश दुबे, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, रिंकू गोस्वामी सहित मोर्चा अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष की उपस्थिति रहीं।
More Stories
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों की स्मृति में दमोह न्यायालय में शोकसभा..
जल निगम की पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर कोचर..
बीना के ग्राम पराशरी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, बाल कृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन..