नगर पालिका में पार्षदों का हंगामा, सुधार नहीं तो करेंगे तालाबंदी
दमोह। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद दमोह में भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों ने नगर पालिका में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं को लेकर कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जिसमें उनके द्वारा प्रमुख रूप से आवास योजना में आई हुई राशि हितग्राहियों के खातों में नगर पालिका नही भेज रही है इसका आरोप लगाया साथ ही नगर पालिका में संपूर्ण विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं एवं एकमात्र इंजीनियर नगर पालिका दमोह में पदस्थ है जिसके चलते नगर पालिका में कार्य नहीं हो पा रहे हैं पार्षदों ने कहा कि आउटसोर्स बंद होने के कारण सफाई कर्मी भी वार्डों में नही है जिससे सफाई व्यवस्था भी चौपट है। इस अवसर पर पार्षद गोपाल ठाकुर, विजय जैन, यशपाल ठाकुर, विक्रम ठाकुर, अमित त्यागी मनीष शर्मा, राशु चौहान, विवेक सेन, मोनू राजपूत, पप्पू कसोटिया, मिक्की चंदेल, गोपाल मास्टर, सतीश जैन, रफीक खान, राजू बगिरा, गणेश जाटव, बालकृष्ण यादव,संजय पटेल, धीरज घारू, टोनी राय आदि की मौजूदगी रही।
नगर पालिका में पार्षदों का हंगामा, सुधार नहीं तो करेंगे तालाबंदी…


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..