सागर – शासन द्वारा किसानों के हित में धान खरीदी केंद्र संचालित किए जाते हैं लेकिन अधिकारी द्वारा ध्यान ना दिए जाने या मिली भगत के चलते लगातार शासन को चूना लगाने का कार्य किया जाता रहा है, जिसके चलते पूर्व में भी धान खरीदी में हुए घोटाले को लेकर जिले में कई मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है।
देवरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगर समिति के अंतर्गत के ग्राम सोनपुर ग्राम स्थित सिया वेयरहाउस में धान खरीदी की जा रही है।केंद्र में अमानत एवं घटिया किस्म की धान खरीदी जा रही है यह धान किसान की नहीं है बल्कि यह बाहर से व्यापारियों के माध्यम से बुलाकर जमा कराई जा रही है जिससे शासन को क्षति पहुंचती है। उक्त मामले में अधिकारी द्वारा कोई भी प्रभावी कार्रवाई एवं जांच नहीं की जा रही है।जानकारी के अनुसार खाद्य निरीक्षक पलक खरे द्वारा निरीक्षण किया गया था उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें सामान्य अनिवार्ताएं मिली है धान खरीदी केंद्र पर आमानक एवं घटिया स्तर की धान नहीं मिली हां कुछ अनियमितए जो सामान्य थी उन्हें वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया है लेकिन समाचार पत्र के संवाददाता ने पहुंचकर देखा तो अमानत स्तर की धान बोरियों में भर कर रखी जा रही है लेकिन अधिकारी द्वारा जांच नहीं की जा रही है। खाद्य निरीक्षक पलक खरे ने बताया कि लगातार निरीक्षण किया जाएगा यदि अमानत स्तर की धान आती है तो कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने कहा कि सर्वेयर से भी प्रतिवेदन लिया गया है कि आमानक स्तर की धान की खरीदी नहीं हुई है यदि इसके बाद अमानत एवं घाटिया मिलती है तो इसमें किसकी जवाबदारी होगी यह कोई भी अधिकारी नहीं बता पा रहा है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..