सीईओ जिला पंचायत वर्मा ने पंडित अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग का किया विमोचन…

Spread the love

दमोह : 05 जनवरी 2024

            जिला पंचायत दमोह के सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा आईएएस द्वारा पंडित अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग का विमोचन किया गया।  इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंडित अयोध्या प्रसाद गौतम के सुपुत्र एवं जिला आवास प्रभारी डॉ गौतम द्वारा पंचांग की विशेषताओं पर विस्तृत से प्रकाश डाला गया।

            सीईओ जिला पंचायत वर्मा द्वारा नव वर्ष की जिला जनपद ग्राम पंचायत के कार्यों को संपादित कर रहे अमले के साथ ही एवं जिला दमोह कि ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं अर्पित की गई।

            ग्रहों की गति एवं उनके शुभ अशुभ प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा गया कि इस वर्ष आकाशीय गोचर ग्रहों के चुनाव में कर चार विभाग शुभ ग्रहों को जबकि पांच विभाग क्रूर ग्रहों को प्राप्त हुए हैं। आगामी वर्ष तनावपूर्ण के साथ ही देश एवं दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। आसुरी शक्तियां हाबी होने का प्रयास करेंगे परंतु शुभ ग्रहों की  प्रभाब से सफल नहीं होंगे।

About The Author

You may have missed