दमोह : 11 जनवरी 2024
संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास एंव धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेद्र सिंह लोधी आज 12 जनवरी को प्रात: 09 बजे स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल होंगे। इसके पश्चात आज प्रात: 10:30 बजे निज निवास नोहटा में क्षेत्र वासियों से मुलाकात करेंगे।
राज्यमंत्री लोधी दोपहर 01 बजे धनेटा माल (झलौन) विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इसके उपरांत आप दोपहर 2.30 बजे तारादेही पहुंचकर गोहदर नर्सरी में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके उपरांत आज शाम 5.30 नोहटा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..