
दमोह – श्री राम जन्मभूमि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत ग्राम आम चोपड़ा बस्ती के समस्त मंदिरों में आज महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें दुर्गा मंदिर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मां दुर्गा की दीए जलाकर समस्त मातृशक्ति पंडित जी के द्वारा पहले भारत माता की आरती फिर श्री राम जी की आरती एवं मां जगत जननी की महाआरती की गई l

इसी तारतम में जबलपुर नाका हनुमान मंदिर में भी पंडित मुन्ना गौतम जी के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर नाका बस्ती की समस्त मातृशक्ति वरिष्ठ जन एवं युवाओं ने सम्मिलित होकर श्री राम जी की एवं हनुमान जी लाल की महा आरती की एवं प्रसाद वितरण किया गयाl

इसी तरह आम चोपड़ा बस्ती की एमपीईबी कॉलोनी में , राधा कृष्ण मंदिर में मेहता बगीचा मंदिर में वैशाली नगर एवं श्रीवास्तव कॉलोनी मंदिरों में महाआरती का भव्य आयोजन किया गया कल फिर समस्त मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन समस्त मातृशक्ति युवाओं एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा किया जाएगा l


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..