भोपाल: 22 जनवरी सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल सचिव सत्येंद्र साहू ने बताया कि जिस पल के लिए देशवासियों ने सदियों प्रतीक्षा की।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक एकता के सूत्रधार हैं।

वे जाति ,भाषा , प्रांत , संप्रदाय से परे राष्ट्र को जोड़ते हैं। राम जन्म भूमि अयोध्या राम लला के प्राण प्रतिष्ठा पर संपूर्ण भारतवर्ष में मनाए जा रहे रामोत्सव में सेवा भारती महावीर मंडल के बाणगंगा , 12दप्तर , गंगा नगर संस्कार केंद्रों के बच्चो ने बस्तियों में जय श्री राम के उदघोष के साथ राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों के साथ शोभा यात्रा निकाली।

एवम बीजासेन संस्कार केंद्र में राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों के साथ डीजे एवम ढोल नगाड़े के साथ बस्तियों में शोभा यात्रा निकाली। जगह जगह स्वरूप की आरती पूजा अर्चना हुई।अंत में महा आरती हुई। 12दप्तर रामोत्सव में महावीर मंडल के सचिव सत्येंद्र साहू,कोषाध्यक्ष रामस्वरूप राय की उपस्थिति रही।

बीजासेन संस्कार केंद्र रामोत्सव में संघ सह जिला कार्यवाहक दीपक राजोरिया , नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी , महानगर से डा दिनेश शर्मा , महावीर मंडल सचिव सत्येंद्र साहू,कोषाध्यक्ष रामस्वरूप राय , पूर्ण कालिक शिभम आजाद , एवम मुख्य निरीक्षिका , शिक्षिका दीदियों बस्तियों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सफल रामोत्सव कार्यक्रम की सभी दीदियों को हार्दिक बधाई दी!
- भवदीय 🙏💐 सत्येन्द्र साहू सचिव सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..