दमोह – मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने आज जबलपुर में बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अब क्यों ना अपने केंद्रीय नेताओं को मध्यप्रदेश के चुनाव में उतार दें लेकिन हम 29 की 29 लोकसभा सीट जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हर नेता 24 घंटे चुनाव की तैयारी में रहता है। और इस बार 28 नहीं 29 सीट बीजेपी लोकसभा की जीत रही है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी पशुपालन मंत्री लखन सिंह पटेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है। इसकी वजह यह है कि ठंड में जब लोग गर्म कपड़े पहनकर घूम रहे हैं तो राहुल पहलवान बने हुए हैं। वहीं इंडिया गठबंधन टूटने को लेकर मंत्री लखन पटेल ने कहा कि जब स्वार्थ टकराते हैं तो फिर कोई भी गठबंधन नहीं टिकता है और यही हाल इंडिया गठबंधन का हुआ है। हाल ही में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस ने अयोध्या जाने का न्यौता ठुकरा दिया था, इस पर पशुपालन मंत्री ने कहा कि भगवान राम के प्रतिष्ठा ठुकराने को लेकर कांग्रेस अब हमेशा पछताते रहेगी।
पशुपालन मंत्री लखन पटेल जबलपुर में, कांग्रेस पे हुए आक्रामक…


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..