कलेक्टर अग्रवाल पहुँचे कल्याणपुरा
पुनर्वास कालोनी में रह रहे लोगो की बातें व समस्याए जानी
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दमोह : 03 फरवरी 2024
कलेक्टर मयंक अग्रवाल आज दोपहर सीतानगर डैम स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिंचाई के लिए बनाए गए पंप हाउस और खेत में सिंचाई के लिए 30 हेक्टर क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूशन हेतु बनाए गए ओ एम एस का अवलोकन किया और पूर्ण जानकारी कार्यपालन यंत्री से ली। अग्रवाल खेतों में भी पहुंचे और साइट पर सिंचाई कैसे हो रही हैं, का अवलोकन किया।

कलेक्टर अग्रवाल कल्याणपुरा में पुनर्वास कॉलोनी पहुंचे। यहां पर रह रहे परिवारों के लोगों से चर्चा की, उनके बातें सुनी और उनकी समस्याएं भी जानी। ग्राम वासियों ने पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन शुभम अग्रवाल को समीप पीएचई के कुएं में जिस पर पानी का लेवल अच्छा हैं, मोटर डालकर यहां पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मूलभूत सुविधाए तथा अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर सबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..