दमोह : 10 फरवरी 2024
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राजयमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ग्राम खड़ेरी में आयोजित गायत्री महायज्ञ महोत्सव में शामिल हुये। उन्होंने महायज्ञ में यज्ञ कर यज्ञशाला की परिक्रमा की और गायत्री परिवार के द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों के संस्कार करवाए गए बच्चों से मिले। इस अवसर पर राज्यमंत्री पटेल द्वारा महोत्सव की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा सनातन धर्म में यह चीज जो लुप्त होती जा रही थी, जिन्हें गायत्री परिवार ने हमें वापस दिलाया है, चाहे वह विद्या संस्कार हो, नामकरण संस्कार हो या फिर जनेऊ संस्कार हो ,ऐसे 16 संस्कार जो सनातन धर्म में कुछ लोग भूलते जा रहे थे। लेकिन गायत्री परिवार ने यह संस्कार वापस दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा गायत्री माता जग की मां हैं, तथा हवन पूजन से विश्व शांति, समृद्धि, कल्याण एवं भारत के सर्वांगीण विकास में गायत्री परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..