लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम
अंबेडकर भवन में किया गया आयोजित
दमोह : 10 फरवरी 2024
लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का मुख्य कार्यक्रम मंडला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1576 करोड़ की राशि एवं 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 340 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की ।

जिसका सीधा प्रसारण, कचौरा मंडी स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में किया गया। कार्यक्रम में जिले की 1,51,000 लाड़ली बहनों के खाते में राशि का ट्रांसफर किया गया। कार्यक्रम में शिखा जैन, सुश्री असाटी, सीएमओ सुषमा धाकड़, महिला बाल विकास से सीडीपीओ सुलेखा ठाकुर, नगर पालिका से अरशद खान सहित लाड़ली बहने उपस्थित रही।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..