विश्व पटल राम… “दमोह जिले का पुरातत्व” पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आज

Spread the love

विश्व पटल राम” छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं “दमोह जिले का पुरातत्व”

पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आज

दमोह : 24 फरवरी 2024

            संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल के तत्वाधान में “विश्व पटल पर राम” छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं “दमोह जिले का पुरातत्व” पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आज 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रानी दमयन्ती पुरातत्व संग्रहालय, दमोह में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र सिंह लोधी के मुख्य आथित्य आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)   लखन पटेल, दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया, हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक एवं पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक एवं कॉरपोरेशन मध्यप्रदेश राहुल सिंह लोधी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उपसंचालक, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, म.प्र. उत्तरी क्षेत्र ग्वालियर द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शनी आज 25 फरवरी से 03 मार्च 2024 तक नि:शुल्क रहेगी।

About The Author