भोपाल: दमोह के सत्येंद्र साहू के द्वारा लिखी क़िताब ” ने करो” पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान को भेट की गई। बुंदेलखंडी ने करो किताब के बारे में बताया गया जों कि इंदौर में फिल्मी अभिनेता योगेश त्रिपाठी दरोगा हप्पू सिंह, लोकगीत गायक जित्तू खरे ने विमोचन किया था। आज शिवराज सिंह चौहान जी को विदिशा लोकसभा सीट से टिकिट मिलने पर किताब भेट की गई। इस मौके पर देवेंद्र योगी, राम लोधी एवम बुन्देलखण्ड के लोगो की उपस्थिति रही। ने करो किताब के लेखक सत्येंद्र साहू ने बताया कि ने करो प्रथम संस्करण की अपार सफलता के बाद जल्द ही ने करो द्वितीय संस्करण प्रकाशित किया जाएगा। जिसका विमोचन समारोह में फिल्मी हीरो बुंदेलखंड के गोविंद नामदेव, आशुतोष राणा, राजपाल यादव, मुकेश तिवारी, सुनील लहरी, इंद्रवीर, राजा बुंदेला, मृणाल पांडे, राजेंद्र नाथ, सारिका दीक्षित, चाहत पांडे , रघुवीर यादव, हरीश पटेल, भोजु भाई, राजीव अयाची, वैभव नायक, प्रतीक दीवान, सहित कई बुन्देली कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
दमोह के बेटे ने लिखी क़िताब “ने करो” पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भेट की…


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..