पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, खड़ेरी में दीक्षा कल्याणक महोत्सव…

Spread the love

खड़ेरी के लोग मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं चाहे वो

किसी समाज का कार्यक्रम हो-राज्यमंत्री श्री पटेल

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सवखड़ेरी में दीक्षा कल्याणक महोत्सव में

राज्यमंत्री लखन पटेल हुए शामिल

दमोह : 09 मार्च 2024

            दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के खड़ेरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सह दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, पूर्व मध्यप्रदेश वेयरहाऊसिंग एवं कॉर्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी और समाज सेवी प्रीतम सिंह शामिल हुए। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मार्च से शुरू हुआ है जिसका समापन 11 मार्च को होगा। कार्यक्रम जैनाचार्य और साधु संतों के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। 6 मार्च से 11 मार्च तक गर्भ कल्याणक से लेकर मोक्ष कल्याणक की विधियां की जाएगी।

            राज्यमंत्री लखन पटेल द्वारा कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री का आशीर्वाद लिया गया। तत्पश्चात आयोजन समिति के द्वारा राज्यमंत्री श्री पटेल का सम्मान पगड़ी बांधकर एवं भगवान प्रतिमा देकर किया गया। राज्यमंत्री पटेल ने आयोजन समिति का आभार जताया, और कहा कि ये पंचकल्याणक महोत्सव पथरिया विधानसभा में चौथा कार्यक्रम है जो आप लोगों के द्वारा किया जा रहा है। खड़ेरी की एक विशेषता है यहां के लोग मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं चाहे वो किसी समाज का कार्यक्रम हो। कुछ दिन पहले गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में सभी सम्मिलित होकर कार्य कर रहे थे। इस धर्म में सबसे कठिन तपस्या है, इस धर्म को मानने वालों और चलाने को बहुत साहस भी चाहिए क्योंकि बहुत कठिन तप करना पड़ता है।

            इस अवसर पर देश से आये हुए 240 शास्त्री विद्वानों का राज्यमंत्री पटेल द्वारा साधुवाद और आभार जताया गया। पंचकल्याणक महोत्सव में, अमित जैन, कैलाश जैन, रिषी पटेल, वेदराम पटेल एवं सभी जैन समाज और अन्य समाज के गणमान्य जनो की मौजूदगी रही।

About The Author